Uncategorized

1918 से निकाली जा रही है रथयात्रा, इस बार 107वें साल भी भव्यता के साथ निकाली जाएगी रथयात्रा

स्नान के बाद महाप्रभु हुए बीमार दिया जा रहा दिव्य औषधियुक्त काढ़ा

आज से भक्तों को भी किया जा रहा वितरित, काढ़ा पाने जगदीश मंदिर में लगी भक्तों की कतार

धमतरी । श्री रथयात्रा महोत्सव महापर्व का शुभारंभ हो चुका है। जिसके तहत पहले महाप्रभु का महास्नान कराया गया जिसके पश्चात ऐसी मान्यता है कि स्नान के बाद महाप्रभु बीमार पड़ जाते है जिसके बाद उन्हें औषधि युक्त काढ़ा दिया जाता है। उक्त परम्परा अनवरत जारी है। साथ ही भक्तों में भी काढ़ा का वितरण किया जाता है। जिसकी शुरुआत आज सुबह 7.30 बजे से हुई जो कि रोजाना 25 जून तक सुबह 7.30 बजे वितरित किया जाएगा। आज दिव्य औषधि काढ़ा वितरण पाने सुबह से जगन्नाथ मंदिर से लेकर बाहर सड़क तक भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर ट्रस्ट द्वारा भक्तों को क्रमवार काढ़ा वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री जगदीश मंदिर द्वारा उत्साह पूर्वक श्री रथयात्रा महोत्सव महापर्व मनाया जा रहा है। जिसके तहत 26 जून को सुबह 10 बजे से महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा व हवन पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात 27 जून को प्रात: 5 बजे मंगलारती व दर्शन होगा दोपहर 1 बजे जगदीश मंदिर से गौशाला मैदान तक रथयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों भक्तों महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा जी के दर्शन के लिए उमड़ेगें। वहीं 11 दिन रुकने के बाद 8 जुलाई को रथयात्रा की वापसी जगदीश मंदिर में पुन: होगी।
ज्ञात हो कि धमतरी में रथयात्रा निकाले जाने की परम्परा सदियों पुरानी है। वर्ष 1918 से रथयात्रा निकाली जा रही है। साल दर साल रथयात्रा की भव्यता बढ़ती जा रही है। रथयात्रा निकाले जाने का यह 107वां साल है। जिसकी तैयारियों में मंदिर ट्रस्ट लगातार जुटा हुआ है। रथयात्रा के दौरान गजामूंग का प्रसाद वितरण होता है। जिसे पाने भक्तों में होड़ लगी रहती है। आज भक्तों काढ़ा वितरण के दौरान मंदिर ट्रस्ट के डा हीरा महावर, भरत सोनी, मोहन अग्रवाल, किरण गांधी, लक्खूभाई भानूशाली, बालकृष्ण शर्मा, कीर्ति शाह, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!