Uncategorized

उडऩ गिलहरी की खाल, मयूर के पैर, कोटरी के सींग के साथ तीन शिकारी गिरफ्तार


धमतरी। उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की एंटी पोचिंग टीम को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर सहायक संचालक तौरेंगा जगदीश प्रसाद दरों सहायक वन संरक्षक के द्वारा ग्राम कुल्हाड़ीघाट निवासी गंगाधर पिता सोपसिंह मरकाम जाति गोंड़ के नाम पर दिनेश चौधरी वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी कुल्हाड़ीघाट (बफर) को तलाशी निक्षेप पत्र कमांक 389 जारी कर टीम गठित कर गंगाधर पिता सोपसिंह मरकाम जाति गोंड़ ग्राम कुल्हाड़ीघाट के घर बाड़ी की विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी से उडऩ गिलहरी का खाल (स्कीन) 1 नग, मोर का पैर 1 नग, कोटरी सींग 1 नग बरामद हुआ जिसे संबंधित परिसर रक्षी के द्वारा जप्त किया गया और गंगाधर पिता सोपसिंग गोंड़ ग्राम कुल्हाड़ीघाट, गंगाराम पिता रिषुराम कमार ग्राम कुल्हाड़ीघाट एवं जयसिंह पिता बलीराम सोरी जाति कमार ग्राम कुल्हाड़ीघाट के विरूद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 27,29, 39, 44, 49 (ख), 50, 51 एवं 52 के तहत् वन अपराध पंजीबद्ध किया गया। मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिला गया है. उक्त कार्यवाही में सहायक संचालक (उदंती) मैनपुर एवं एन्टीपोचिंग नोडल गोपाल सिंह कश्यप, सुशील कुमार सागर परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव, चन्द्रबली ध्रुव वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती, दिनेश चौधरी वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्हाड़ीघाट,ज्योति ध्रुव वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उदंती, कोमल प्रसाद बिसेन, शिवराज साहू, चुरामन घृतलहरे, ओमप्रकाश राव, ऋषि ध्रुव, भूपेन्द्र भेडिय़ा, ललिता मरकाम, टिकेश्वरी साहू, जानकी ठाकुर, बनीता यादव, गिरधारी बिसी, पुनीत, देवीसिंग एवं डॉग स्नीफर टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद और अन्य सुरक्षा श्रमिकों का विशेष योगदान रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!