Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने ग्राम छाती में किया शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन


धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम छाती में शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम छाती में बनने वाला यह सार्वजनिक शेड स्थानीय लोगों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों में सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव ने अपने वक्तव्य में कहा कि विधायक ओंकार साहू के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। ग्राम छाती में शेड निर्माण से ग्रामीणों को एक स्थायी और सुसज्जित स्थान मिलेगा, जिससे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा और मजबूत होगा। इस दौरान शिव चन्द्राकर जोन अध्यक्ष , भूपेंद्र साहू , पवन बघेल , मोहन ध्रुव, रामेश यादव , होलुराम कंवर , सोहन ध्रुव, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!