Uncategorized

फुटबॉल कप के विजेता बने टाऊन फाइटर क्लब, दस हजार नगद और कप से हुए पुरस्कृत

शहर की प्रतिभा को आगे बढ़ाने प्रोत्साहन की आवश्यकता है -: पं. राजेश शर्मा


धमतरी। खेल पखवाड़ा के अंतर्गत प्रथम सोपान फुटबॉल मैच के रूप में संपन्न हुआ जिसमें शहर के दो प्रतिष्ठित फुटबाल टीम के बीच फाइनल खेला गया जिसमें टाउन फाइटर क्लब ने इन्विंसिबल एफ सी क्लब की टीम को चार गोल से पराजित करते हुए सॉकर कप पर कब्जा रनिंग कप एवं 10000 रूपया की नगद राशि का इनाम जीता। वहीं दूसरे नंबर पर रही इन्विंसिबल एफसी टीम को 7000 रूपया और रनिंग कप उपविजेता के रूप में प्रदान किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं निखार करने के लिए सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले सभी लोगों को आगे आना चाहिए यही वर्तमान समय की आवश्यकता है वहीं अध्यक्षता कर रहे हैं राजेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर मे खेलों की पृष्ठभूमि काफी सशक्त एवं संपन्न है आवश्यकता है सहयोग की जिसके लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार का आयोजन पूर्व की तरह वर्तमान में भी करते हुए इसे आगे भी जारी रखना चाहिए। वहीं उपस्थित खिलाडिय़ों को खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा तथा पार्षदगण पिन्टू यादव कुलेश सोनी ने भी संबोधित किया। उक्त आयोजन में विकास शर्मा, लक्की डागा, के साथ-साथ खिलाडिय़ों में ऋषि, चिंटू, झम्मन,भौमिक, चंद्रकांत ,तेजस, रणवीर हिमांशु ,लव ,रूद्र , अरमान ,सागर ,आशीष शाहरुख भावेश ,सहित पालकों में श्रेया रायचुरा, ललिता नाडार,गीता पाण्डेय, लोकेश पाण्डेय,देवा नाडार उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!