Uncategorized

छग चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष महेश जसूजा के जन्म दिन पर क्षेत्रवासियों व व्यापारियों ने दी बधाई

श्री जसूजा ने कहा जिले में व्यापार में वृद्धि व व्यापार के आदर्श माहौल बने यही उद्देश्य व कामना

धमतरी। छग चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष महेश जसूजा के जन्म दिन पर क्षेत्रवासियों व व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर आज सुबह से उनके शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। चर्चा के दौरान श्री जसूजा ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, जिले में व्यापार में वृद्धि हो। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो। व्यापार के लिए जिले में आदर्श माहौल बने। सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मना रहे है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है। जन्म दिन पर छग चेम्बर आफ कामर्स के समस्त पदाधिकारियों, व्यापारियों द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!