Uncategorized

रोटरी क्लब ऑफ धमतरी का दीपावली मिलन व बाल दिवस समारोह संपन्न

कैसीनो थीम, मनोरंजक खेलों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


धमतरी। रोटरी परिवार का दीपावली मिलन समारोह जायसवाल हाउस में हर्षोल्लास एवं पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के प्रथम चरण में कैसीनो थीम पर आधारित मेले का आयोजन किया गया। पीयू जायसवाल, आयु जायसवाल, अजीत खंडेलवाल, निशांत लोंगकड़, निकुंज, अनुभव, पुरु, देव्य, साकेत श्रीवास्तव, अभिषेक, निखिल, संदीप, लक्ष, मन, अदिति, रुचि, रौनक, यूवी, समिका, बीजल, शौर्य, अंगद, सुधा, सुहाना, नेहा एवं वेदिका सहित अन्य बच्चों ने खेलों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। इसी क्रम में डॉक्टर विभोर नंदा एवं डॉक्टर आस्था नंदा ने टंग ट्विस्टर तथा फिल्मी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। इसमें हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों और संवादों पर आधारित रोचक सवाल पूछे गए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिए तथा विजेताओं को तत्काल पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह के दूसरे चरण में रोटरी अध्यक्ष रोटेरियन सतेंद्र शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, स्वच्छता, सकारात्मकता और आपसी सद्भाव का पर्व है। ऐसे आयोजन परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ आने और खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। इनर व्हील अध्यक्ष श्रीमती मीनू शर्मा ने भी अपने संबोधन में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में रायपुर से पहुंचे रोटेरियन रितेश, विनय, धर्म, ऋषभ एवं संकल्प ने भी सहभागिता की। इसके पश्चात कपल डांस की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। सुधा एवं सतेंद्र शर्मा, पल्लवी एवं अमित जायसवाल, शिल्पी एवं प्रतीक खंडेलवाल, दिव्य एवं बीजल मेहता, रिंकी एवं अभिषेक गर्ग, आस्था एवं डॉक्टर विभोर नंदा, रूपल एवं पिंकी जैन, कोमल एवं अभिषेक गोयल, जीना एवं मयंक पंजवानी, सिवी एवं साकेत श्रीवास्तव तथा रुचि एवं निखिल गोयल ने अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीए अभिषेक गर्ग की विशेष प्रस्तुति को उपस्थित सदस्यों ने खूब सराहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!