टिकरापारा के मां दुर्गा पंडाल में भक्त कर रहे है चंद्रपुर की मां चंद्रहासिनी के दर्शन
आदर्श दुर्गोत्सव समिति शारदा चौक टिकरापारा द्वारा 151 सालों से विराजित की जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा

धमतरी. नवरात्र पर्व पर भक्ति और श्रद्धा का अटूट संगम सभी मां दुर्गा पंडालो में नजर आ रहे है। शहर में कई ऐसे समिति है जिनके द्वारा आकर्षक व भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए झांकिया तैयार की गई है।
आदर्श दुर्गोत्सव समिति शारदा चौक टिकरापारा के सदस्यों ने बताया कि पूर्वजों द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा विराजित करने की शुरूआत की गई थी। उक्त परंपरा को आज भी निभाते हुए कायम रखा गया है। इस बार भी नवरात्र में विशेष झांकी समिति द्वारा सजाई गई है। करीब 151 साल से यह सिलसिला चल रहा है जो कि तीसरी पीढ़ी है। इस साल चंद्रपुर के मां चंद्रहासिनी मंदिर की हुबहु झांकी सजाई गई है जो कि भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस प्रकार चंद्रपुर की मां चंद्रहासिनी के दर्शन धमतरी में ही होने से भक्त काफी गदगद नजर आ रहे है रोजाना पंडाल में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है शाम लेकर देर रात तक भक्त कतारबद्ध होकर मां चन्द्रहासिनी के दर्शन कर रहे है। उक्त झांकी न सिर्फ शहर में बल्कि जिले भर में आकर्षक का केन्द्र है। समिति के राजेश, श्री नेताम ने बताया कि समिति का उद्देश्य भक्तों को छत्तीसगढ़ के मुख्य देवी मंदिरों की झांकी के माध्यम से दर्शन कराना है। इसके तहत सालों से अलग-अलग झांकी बना रहे है। बता दे कि पूर्व में 2023 में गंगरेल में स्थित वनदेवी अंगारमोती माता के उपरांत शहर की आराध्य देवी विंध्यवासिनी की झांकी बनाई गई थी। पिछले साल रतनपुर के महामाया देवी की झांकी बनाई गई थी। आदर्श दुर्गोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष नयनाभिराम झांकियां तैयार कर अनेक आकर्षक झांकियां तैयार की जाती रही है।