दुर्गाष्टमी पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे हरमीत सिंह होरा

धमतरी। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा 18 अक्टूबर को क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 बजे मां अंगार मोती माता मंदिर, गंगरेल पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे तथा दुर्गा अष्टमी हवन एवं नव कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि 7 बजे ग्राम पोटियाडीह में जय छत्तीसगढ़ दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित जसगीत झांकी एवं वृद्धजन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं रात्रि 9 बजे ग्राम बोडऱा (संबलपुर) में आयोजित जस गीत एवं झांकी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री होरा नवरात्र में लगातार देवी मंदिरो में पहुंचकर विधिविधान से पूजा अर्चना कर मां दुर्गा के 9 रुपो से क्षेत्रवासियों की खुशहाली, सुख शांति, समृिद्ध के साथ ही धमतरी जिले सहित प्रदेश व देश के विकास की मंगल कामना कर रहे है।
