Uncategorized
बागदेही में 55 लाख की लागत से बनेगा अटल उपवन
विकास और हरियाली, दोनों पीढिय़ों की धरोहर - अजय चंद्राकर

कुरुद। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम बागदेही, चटौद और कोड़ापार में लगभग 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अटल उपवन का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि आज किए गए विकास कार्य और लगाए गए पौधे ही आने वाली पीढिय़ों की सबसे बड़ी विरासत होंगे। श्री चंद्राकर ने शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित ग्रांड ट्रंक रोड के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे को पीढिय़ां याद रखती हैं।