Uncategorized

हिन्दू जागरण मंच जिला कार्यकारणी की हुई बैठक


धमतरी। हिन्दू जागरण मंच धमतरी जिले में समरसता की भाव के साथ सर्व समाज को न्याय दिलाने निरंतर कार्य कर रहा है । जागरण मंच जिले की प्रत्येक पहलू पर आकलन कर अतिआवश्यक बैठक लेते हुए सूक्ष्म रणनीति बनाकर प्रत्येक खंडों, नगरों, गांवों वार्डो में अपनी कार्य को मजबूत करने जिला कार्यकारणी का आवश्यक बैठक लिया जिसमें अलग अलग प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी गई ।प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर और जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद ने जिला कार्यकारणी से आग्रह किया हिन्दू समाज की रक्षा कोई धनवान व्यक्ति ,राजनीतिक टीम नहीं कर सकता धर्म की रक्षक लोग ही कर सकते है। जिसके लिए युवा समूह को आगे आना होगा और समाज हित में हिंदुत्व के लिए क्रांतिकारी परिवर्तन कार्य करना होगा, हिन्दू समाज की आस्था ,को चोट पहुंचाए और संस्कृति, सभ्यता ,बेटियों ,नारी शक्ति की अस्मिता पर कोई प्रहार करे तो हिन्दू जागरण मंच बर्दास्त नहीं करेगी है । जिला कार्यकारणी ,खंड,नगर,ग्रामीण कार्यकारणी, अपने-अपने दायित्व को पूर्ण निष्ठा साथ पूर्ण करें ,जिले में असमाजिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगती , प्रशासन लापता बेटियों को खोज कर नहीं ला पाती तो हिन्दू जागरण मंच जिला स्तरीय बड़ा प्रदर्शन करने को बाध्य होगा जिम्मेदार लोग जिम्मेदारी किसकी है चिंतन जरूर करें उक्त बैठक में प्रांत युवा प्रमुख प्रवीण साहू,जिला सहसंयोजक डाकेश्वर साहू,चित्रेश साहू प्रतीक सोनी, महिला सहसंयोजक रीटा बंजारे,आयाम मधु महाजन जिला युवा आयाम सत्यम सिन्हा,प्रचारआयाम तुषार साहू, ,आर्थिक समाजिक आयाम गौरव जैन , जिला सूचना आयाम अमरदीप महाजन ,संपर्क आयाम अनिमेष राजपूत,समाजिक संपर्क आयाम आशीष शर्मा, विधि आयाम तरुण सोनकर,सुनील सोलंकी खंड नेतृत्वकर्ता , नगरी संयोजक करण सेन, शिवांश साहू, आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!