Uncategorized

युवाओं ने कला और विचारों से किया स्वामी विवेकानंद को याद


धमतरी। जिला मुख्यालय धमतरी में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय श्रवण बाधित विद्यालय में किया गया, जिसमें स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय सेवा का मार्ग दिखाया। आज की प्रस्तुतियों से यह स्पष्ट है कि हमारा युवा वर्ग जागरूक, सशक्त और रचनात्मक है। कौशल्या देवांगन, सभापति निगम धमतरी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। जिला खेल अधिकारी पीयूष तिवारी (डिप्टी कलेक्टर) ने कहा कि खेल और कला युवाओं के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती सत्यप्रभा साहू सहित सहायक जिला खेल अधिकारी जेपी देव, निर्णायक मंडल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!