Uncategorized

श्यामतराई के मकान में देह व्यापार का ग्रामीणों ने किया विरोध,पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

धमतरी। श्यामतराई के मकान में अवैध गतिविधियों(देह व्यापार) पर जो पुलिस ने कार्रवाई की है उसके लिए गांव के सरपंच व ग्रामीणों ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। लेकिन यह भी कहा है कि लंबे समय से यह गतिविधियां संचालित है पूर्व में भी कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया था।दुबारा इस प्रकार की गतिविधियां होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में कहा कि प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही कर देह व्यापार करने व कराने वालो पर छापा मार कार्यवाही की गई। जो स्वागत योग्य है। ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासी विगत 3-4 वर्षों में पुलिस थाना एवं एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत कर चुके थे।अब यह भी सुनने में आया है कि ग्रामीण एरिया में वह क़ानूनी धारा नहीं लग सकता जो कि नगरीय इलाको में लगता है, सुन कर मायूसी हुई। हम सब ग्रामीण जनप्रतिनिधि यही चाहते है कि हर हालत में यह जो अनैतिक कार्य हो रहा है वह रुकना चाहिये ताकि हमारे ग्राम के युवा वर्ग उनके संपर्क में न आ सके। सब ग्रामवासियों की एक ही मांग है कि जो भी गलत काम कराने या करने वाले है उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही हो । कार्यवाही में अगर हील हवाला हुआ तो हम ग्रामवासी सड़क पर निकल कर उग्र प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक भावना पांडे ने कहा कि श्यामतराई में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर अर्जुनी पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसमें चार लड़कियां, सात युवक व दो नाबालिग को पकड़ा गया। सात लोगों को धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया है।ग्रामीण इस संबंध में उनके पास पहुंचे थे। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि दोबारा वहां ऐसी गतिविधियां नहीं होगी। यदि पाई जाती है तो सूचना दें तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!