Uncategorized

कुरुद नगर में रंगों का महापर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मूलचन्द सिन्हा  कुरुद नगर में होली का रंगीन और हर्षोल्लासपूर्ण पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने आपस में रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। नगाड़ों की गूंज और फाग गीतों की धुन पर लोग थिरकते हुए एक-दूसरे के साथ इस पर्व की खुशी साझा करने में व्यस्त रहे। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम में कारगिल चौक पर सुबह से ही नगाड़ों की ध्वनि सुनाई देने लगी और लोग फाग गीतों के साथ उमंग और मस्ती में सराबोर होकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल और पिचकारियों से बधाई देने लगे। नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने घरों में आमजन को प्रेम और सद्भाव का प्रतीक टीका लगाया। लोग एक-दूसरे के घर जाकर भाईचारे और समरसता के रंग को साझा करने लगे।युवा वर्ग ने इस अवसर का आनंद लेते हुए डीजे और साउंड सिस्टम पर होली के गीतों पर जमकर थिरकने का आनंद लिया।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर निवास पर होली मिलन कार्यक्रम

शुक्रवार और शनिवार को पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर के निवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र और विभिन्न क्षेत्रों से आए नेता, अधिकारी, कर्मचारी संघ और सामाजिक संगठनों को रंग-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इसके बाद फाग मंडली द्वारा नगाड़ों की थाप पर फाग गीतों की गूंज ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। सभी ने इस पर्व को सादगी और समरसता के साथ मनाने का संदेश दिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर का संदेश

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर मिलकर होली के इस पर्व को शांति और भाईचारे के संदेश के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने नगरवासियों से इस पर्व को खुशी और सद्भाव के साथ मनाने की बात कही।

गांव-गांव में होली की धूम

ग्राम चर्रा, मोंगरा, बानगर, खैरा, कोकड़ी, कातलबोड, नवागांव, गाड़ाडीह, परखंदा, गोबरा, राखी सहित पूरे अंचल में होली के इस उत्सव को हर वर्ग के लोग खुशी के साथ मना रहे थे। होली का यह पर्व आपसी विश्वास और सहिष्णुता का संदेश देता है।

पुलिस प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था

होली के दौरान पुलिस प्रशासन ने चौक-चौराहों पर कड़ी निगरानी रखी थी और पेट्रोलिंग गाड़ियों के माध्यम से नगर और आसपास के गांवों में गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की थी।

जिलापंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर

इस होली उत्सव के दौरान जिलापंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने भी मेल-मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!