Uncategorized

भो.रा.प. शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा जयंती

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री धमतरी में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। प्रभारी प्राचार्य ईश्वरलाल देशमुख ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए भगवान विश्वकर्मा से संस्था के सुख– शांति– समृद्धि की कामना किए। आर एन ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा अभियंताओं के अभियंता हैं। सतयुग, द्वापर युग, त्रेता युग सभी युगों में उनके निर्माण का यश गान शास्त्रों में मिलता है। उन्होंने दधीचि की हड्डी से वज्र का निर्माण, द्वारका नगरी, स्वर्ग, लंका का निर्माण सहित अनेको बड़े-बड़े कार्य किए। आज कलयुग में बड़े-बड़े कल– कारखानों में शिल्पी गण उनकी पूजा– अर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं। आभार प्रदर्शन सत्यकाम शर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन टार्जन मरकाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के चंद्रशेखर मंडावी,डाली डनसेना, विनोद संगोडे,एस के गजेन्द्र,मुकेश केसरी, बी एल सोरी, रजनी मंडावी,पदमन सिंह सिदार, एल एल भोई, पंकज छलोत्रे,के के सोम, के एन वार्डे, गोहद राम साहू, गिरधारी लाल ताम्रकार, राजेश बार्वे, यशवंत सिदार, देवेंद्र कुंभकार, कारुण गजभिए, रामेश्वर ध्रुव, संजय सहारे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी– कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!