Uncategorized

वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण ही श्रेष्ठतम सेवा कार्य है – अजय चंद्राकर

मोदी जी के आव्हान से देश में आएगी हरित क्रांति– प्रकाश बैस

मरादेव में संपन्न हुआ भाजपा का एक पेड़ मां के नाम महाभियान

आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यज्ञ के महत्वपूर्ण संकल्पों में से एक है 2047 तक भारत को कार्बन उत्सर्जन मुक्त करना। इसी दूरगामी योजना को लेकर “एक पेड़ मां के नाम” महाभियान देश भर में चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में इस अभियान में महतारी वंदन के लाभार्थियों की विशेष भूमिका रही। भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक बूथों पर सैकड़ों की संख्या में पौधे रोपे गए। मां के नाम पर रोपे जाने से भावनात्मक जुड़ाव होने के कारण उन पौधों को संरक्षित करने की दिशा में भी अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। धमतरी जिला मुख्यालय के ग्राम मरादेव में जिला संगठन द्वारा आयोजित वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक कुरूद अजय चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण समस्त सेवा कार्यों में सबसे श्रेष्ठ है। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रारंभ से वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्य में उनकी विशेष रुचि रही है। उन्होंने अपनी विधायक निधि का अधिकांश हिस्सा इस पुनीत कार्य में खर्च किया है। नीम, पीपल और बरगद जैसे वृक्ष जो पर्यावरण को प्रदूषणरहित बनाते हैं ऐसे पौधों को लगाना और उनको संरक्षित करना भविष्य की दृष्टि से बहुत जरूरी है। उन्होंने धमतरी की महतारी वंदन की लाभार्थियों सहित समस्त जनों का इस कार्य में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने इस कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी के इस आव्हान से देश में हरित क्रांति आयेगी और लगातार विकराल रूप धारण कर रही जलवायु परिवर्तन की समस्या से निजात दिलायेगी। पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीति ही नही अपितु सेवा कार्य में भी अग्रणी रहता है। देश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वृक्षारोपण हुआ है। ये केवल मोदी जी के दृढ़ संकल्प के कारण ही मुमकिन हुआ है। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के जिला संयोजक कविंद्र जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया और गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ठाकुर शशि पवार, महेंद्र पंडित, अरविंदर मुंडी, श्यामा साहू, अविनाश दुबे, चेतन हिंदुजा, वीथिका विश्वास, अर्चना चौबे, प्रकाश गोलछा, खिलेश्वरी किरण, विजय साहू, मुरारी यदु, हेमंत चंद्राकर, कैलाश सोनकर, चंद्रकला पटेल, हेमंत माला, तेजराम साहू, दयाराम साहू, डेनिस चंद्राकर, खूबलाल ध्रुव, राजेश गोलछा, रोहिताश मिश्रा, ऋषभ देवांगन, विजय मोटवानी, धनीराम सोनकर, प्राची सोनी, सुशीला तिवारी, दमयंतीन गजेंद्र, अज्जू देशलहरा, ईश्वर सोनकर, पवन गजपाल, चित्ररेखा निर्मलकर, श्यामा साहू, नरेन्द्र जयसवाल, देवेश अग्रवाल, नम्रता पवार, डॉ ए के गजपाल, हेमराज सोनी, नरेश साहू, अवनेंद्र साहू, अनिल तिवारी, पिंकू साहू, रामाधार साहू, अनिता यादव, रितिका यादव, ललित मानेक, अमित अग्रवाल, विनोद पांडे, सूरज शर्मा, सुभाष चंद्राकर, अमन राव, मिश्री पटेल, प्रीतम साहू, परमेश्वर साहू, दिग्विजय कृदत, सुशांत कनपिल्लवार, अजय गार्डिया, हर्ष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!