ग्राम सिंगपुर में धर्म सभा का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रत मुख्यअतिथि के रूप मे उपस्थित

ग्राम सिंगपुर में धर्म सभा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर जिले व प्रदेश स्तर के कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।धर्म सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं नामदेव राय (प्रदेश महामंत्री, भारतीय गौ क्रांति मंच), संजय सिन्हा (अध्यक्ष, भारतीय गौ क्रांति मंच), तिलक देवांगन (महामंत्री), रिंकू सेन (महामंत्री), डोमेन्द्र सिन्हा (ब्लॉक अध्यक्ष, मगरलोड) सहित मंच के कई पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।इसके अलावा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक राहुल जैन, हनी कश्यप, योगेश्वर साहू, शुभम निक्कू शर्मा, रामायण सिन्हा, सूर्या नेताम, गजेंद्र पटेल एवं दानू साहू ने भी सहभागिता की।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में धर्म, संस्कृति, गौ संरक्षण एवं समाज में नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।
