Uncategorized

राज्य सरकार द्वारा मकई गार्डन के निर्माण एवं विकास के लिए मिली है लाखों की स्वीकृति, सौंदर्यीकरण, स्वागत गेट सहित कराए जाएंगे अन्य विकास कार्य

मकई गार्डन को संवारने निगम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण


धमतरी। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल मकई गार्डन को संवारने की दिशा में आज नगर निगम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य पार्क के प्रस्तावित विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की रूपरेखा तय करना रहा। राज्य सरकार द्वारा मकई गार्डन के निर्माण एवं विकास के लिए लाखों रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से पार्क का सौंदर्यीकरण, स्वागत गेट का निर्माण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे पार्क को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप मिल सके। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्रीमती इंदिरा देहारी, एसडीएम पीयूष तिवारी, तहसीलदार कुसुम प्रधान, निगम उपायुक्त पी.सी. सार्वा सहित नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि मकई गार्डन के विकास से शहरवासियों को बेहतर सुविधा, स्वच्छ वातावरण और मनोरंजन का सुसज्जित स्थल उपलब्ध होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!