Uncategorized

अफीम खेती के मुद्दे पर जिला प्रशासन अलर्ट : राजस्व, वन, पुलिस सहित अन्य विभागों को कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर अबिनाश मिश्रा जिला में करा रहे जांच


धमतरी. प्रदेश में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हल्को में भी खलबली है, पहले दुर्ग फिर बलरामपुर में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार इस मुद्दे पर सख्त है। कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों से इस संबंध में जानकारी 15 दिनों के भीतर मांगी है। साथ ही विस्तृत जांच के आदेश दिए गए है। जिसके पश्चात धमतरी जिले में भी इसका व्यापक असर नजर आ रहा है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने चर्चा के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री से निर्देश प्राप्त हुआ है जिसके आधार पर जिला प्रशासन अफीम की खेती को लेकर अलर्ट है। राजस्व, वन, पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए है। विशेषकर ऐसे इलाकों जो भीतरी क्षेत्रो में हो। इन क्षेत्रो में भी जांच करने कहा गया है। इसके पश्चात रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले के इतिहास में अब तक अफीम की खेती का मामला सामने नहीं आया है। फिर भी जिला प्रशासन इस मामले को लेकर काफी गंभीरता बरत रही है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा स्वयं उक्त जांच की मॉनीटरिंग करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!