Uncategorized
प्रदेश महामंत्री, महासमुंद लोकसभा संगठन प्रभारी सकलेन कामदार का 14 को धमतरी आगमन
धमतरी। प्रदेश महामंत्री, महासमुंद लोकसभा संगठन प्रभारी एवं विधानसभा घेराव कार्यक्रम, बूथ कमेटी गठन धमतरी जिला समन्वयक सकलेन कामदार का आगमन 14 मार्च शनिवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन धमतरी हो रहा हैं। इस दौरान प्रभारी 17 मार्च को आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव के सफल क्रियान्वयन एवं संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बूथ कांग्रेस कमेटी गठन की प्रकिया हेतू आवश्यक संगठनात्मक बैठक लेंगे।



