Uncategorized

विधायक ओंकार साहू द्वारा 14 मार्च को विधायक निवास रुद्री में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

लोकरंग हरेली कार्यक्रम का रहेगी विशेष प्रस्तुति, कार्यक्रम में क्षेत्रवासी, कांग्रेसी व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में होंगे शामिल

विपक्ष में रहने के बाद भी धमतरी विधानसभा क्षेत्र को विकास की अनेक सौगात दिलाने में रहे है सफल

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू द्वारा 14 मार्च को प्रात: 11 बजे से विधायक निवास रुद्री में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोकरंग हरेली कार्यक्रम का विशेष प्रस्तुति रहेगी। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रवासी, कांग्रेसी व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि ओंकार साहू धमतरी विधानसभा के ऐसे पहले विधायक निर्वाचित हुए है जो ग्रामीण व आमदी क्षेत्र से हो। वे शहर व ग्रामीण दोनो ही क्षेत्रो में निरंतर सक्रिय रहते है। उनका निवास आमदी है। लेकिन विधायक निवास रुद्री में भी पर्याप्त समय देते है। जहां वे लोगों से मेल-मुलाकात कर उनका समस्या, शिकायतों का निराकरण करते है। ओंकार साहू जमीनी कार्यकर्ता के रुप में कांग्रेस पार्टी की सेवा में लगे हुए है। संगठन के प्रदेश कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्मान देते है। उनका आत्मीय व्यवहार भी उन्हें जनता व कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाता है। विधायक ओंकार साहू विशेष मौको पर इस प्रकार के आयोजन करते रहते है जिनसे कार्यकर्ताओं क्षेत्रवासियों के संग मेल-मुलाकात बढ़ता है। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर हमेशा मुखर रहते है। स्थानीय अवसरों के साथ ही ही विधानसभा में भी आवाज बुलंद करते है। जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहते है। धमतरी विधानसभा क्षेत्रवासियों को विपक्ष में रहने के बाद भी विकास की अनेक सौगात दिलाने में सफल रहे है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!