Uncategorized

उत्तर सिंगपुर रेंज में विचरण कर रहा दंतैल हाथी, वन विभाग ने किया अलर्ट जारी

गरियाबंद जिले से चंदा हाथी दल से अलग होकर धमतरी पहुंचा एक दंतैल


धमतरी। जिले में एक बार फिर एक दंतैल हाथी की दस्तक हुई है। जंगलो और ग्रामीण क्षेत्रो में हाथी विचरण कर रहा है। जिससे जानमाल के नुकसान की आशंका बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले से चंदा हाथी दल से अलग होकर एक दंतैल हाथी धमतरी जिले में विचरण कर रहा है। उत्तर सिंगपुर रेंज के कक्ष क्रमांक 61 क्षेत्र में हाथी के विचरण की सूचना है। बताया जा रहा है कि हाथी द्वारा कई किसानों के खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वन विभाग द्वारा हाथी के गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में सुरक्षा की दृष्टिकोण से अलर्ट जारी कर मुनादी कराई गई है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से बचने कहा गया है। साथ ही हाथी के करीब न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

”उत्तर सिंगपुर रेंज में गरियाबंद से आए चंदा हाथी दल का एक दंतैल विचरण कर रहा है। हाथ के गतिविधि पर वन विभाग द्वारा निगरानी रखी जा रही हैै। ग्रामीणों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है। ÓÓ
श्री कृष्ण जाधव
डीएफओ धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!