Uncategorized

2027-28 सत्र हेतु अंडर-23 एवं सीनियर पुरूष क्रिकेट टीम का 20 को होगा सलेक्शन ट्रायल्स

धमतरी। छत्तीसगढ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा दिये गये गाईड लाईन एवं निर्देशानुसार, धमतरी जिला की क्रिकेट टीम का चयन (ट्रायल) पी.जी.कालेज क्रिकेट स्टेडियम में प्रात: 9 बजे से रखा गया है। अंडर-23 पुरूष क्रिकेट टीम के इस सलेक्शन ट्रायल्स में कट ऑफ डेट निम्नानुसार है। अंडर-23 हेतु 1.09.2004 से 31.8.2023 (ट्रायल दिनांक 20 सितम्बर को होगी। 35 वर्ष से कम आयु सीनियर पुरूष (ट्रायल 20 सितम्बर को होगी। सलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। धमतरी जिला के समस्त क्रिकेट खिलाडी स्थानीय पी. जी. कालेज धमतरी स्थित क्रिकेट स्टेडियम में 19 सितम्बर के पूर्व उपरोक्त दस्तावेज सहित स्वयं उपस्थित होकर सजल चन्द्राकर, (कोच) से सम्पर्क करें एवं अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करें । ट्रायल के दिन पंजीयन नहीं किया जावेगा । उक्त जानकारी अजय बाबर सचिव धमतरी जिला क्रिकेट संघ ने दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!