Uncategorized

जनसेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य : ज्योति हरख जैन

निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, 15 वार्डों में विकास कार्य प्रारंभ


भखारा। भठेली-नगर पंचायत भखारा-भठेली में विकास कार्यों की नई शुरुआत करते हुए अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा साधन है। लोगों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में विकास शील सोच के पक्षधर विधायक अजय चंद्राकर जी के मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा अनुसार लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी वार्डों के पार्षद एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। इन विकास कार्यों में प्रमुख रूप से सीसी रोड निर्माण कार्य आरसीसी नाली निर्माण कार्य कंक्रीटीकरण कार्य बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य आदि शामिल हैं, जो नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे।
भठेली और भखारा में धार्मिक विधि-विधान से शुरुआत
भठेली के पांचों वार्डों के निर्माण कार्यों के लिए दुर्गा मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य प्रारंभ किया गया। वहीं भखारा के 10 वार्डों में विकास कार्यों की शुरुआत शीतला मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नगर में विकास कार्यों की इस श्रृंखला के लिए विधायक अजय चंद्राकर एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल, अंजू दीनानाथ साहू सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष झमन साहू, अविनाश गौर बिट्टू, चांदनी चंद्र प्रकाश साहू, मेघनाथ साहू, खेमलता जितेंद्र साहू, डोमेन्द्र गंगबेल, गौतमी पटेल, भूपेंद्र यादव, भानु प्रताप गायकवाड़, परदेसी कँवर सहित, राजू सेन, रामकृष्ण नेताम, सियाराम पटेल, हरीश साहू, रामसेवक कंवर, बंसीलाल पटेल, बाबूलाल पटेल, ईश्वर साहू, युवराज सोन, हिमांशु नाहर, आशीष जैन, विनोद साहू, दिनेश यादव, मोनू महेश्वरी, पारस साहू, नेमू साहू, सेवक साहू, देवेंद्र सेन, चक्र सुदर्शन चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विकास के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश
ज्योति हरख जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर के हर वार्ड का संतुलित विकास हमारी प्राथमिकता है। हम सभी मिलकर भखारा-भठेली को एक आदर्श नगर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सबके सहयोग और मार्गदर्शन से ही अच्छे रचनात्मक कार्य संपादित हो सकते हैं। मेरा परिवार मेरी जानता है।जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ वे निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!