Uncategorized

सीबीएसई 10 वी बोर्ड में अनन्या अग्रवाल ने 99.6 प्रतिशत अर्जित कर धमतरी का मान बढ़ाया


धमतरी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें शहर की अनन्या अग्रवाल ने 99.6 प्रतिशत हासिल किया। वे शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी श्याम अग्रवाल (पीबीएस ऑयल मिल धमतरी) की पोती हैं। अनन्या अग्रवाल वर्तमान में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सेलाक्वी इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत है। उन्होंने अंग्रेजी और भाषा लिटरेचर में 100, हिंदी में 100, गणित में 95, विज्ञान में 99, समाजिक विज्ञान में 99 अंक हासिल किया। वे विवेक और प्रियंका अग्रवाल की बेटी है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल व्याप्त है। अनन्या की इस उपलब्धि पर अग्रवाल समाज धमतरी के अध्यक्ष दयाराम अग्रवाल, माहेश्वरी समाज धमतरी के अध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी समेत समाजजनों एवं धमतरी के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!