Uncategorized

कसावाही के टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

देर रात से दमकल की अग्निशमन वाहने जुटी रही आग पर काबू पाने

धमतरी। बीती रात्रि एक टायर गोदाम में अचानक की लपटे उठने लगी। और देखते ही देखते आग ने भीषण रुप धारण कर लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके पश्चात आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु हुआ। जो कि समाचार लिखे जाने तक अनवरत जारी था। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि रुद्री थाना अन्तर्गत ग्राम कसावाही में स्थिति शिवा पेट्रो गोदाम जहां बड़ी संख्या में टायर रखा हुआ था। अचानक अज्ञात कारणों से गोदाम में रखे टायर में आग लग गई। जिससे आग की लपटे तेजी से बढऩे लगी। देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गया। जैसे ही मौजूद कर्मचारियों को आग लगने की जानकारी लगी तत्काल उन्होने गोदाम मालिक को इसकी सूचना दी। इसके पश्चात अग्निशमन विभाग के दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरु हुआ। बताया जा रहा है कि रात्रि 3 से 4 बजे से आग बुझाने का कार्य जारी है। जो कि 10 घंटे बीतने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक जारी था। बता दे कि धमतरी के साथ ही बालोद की भी दमकल की वाहन आग बुझाने मौके पर पहुंची थी। मिली रही जानकारी के अनुसार आगजनी से किसी व्यक्ति या अन्य जीव को नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग के कारणों की जानकारी नहीं लग पाई है। भीषण आग से गोदाम मालिक को लाखों के नुकसान की आंशका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!