Uncategorized

शरद ताम्रकार यातायात, अरुण साहू कुरुद, लेखराम ठाकुर को भखारा का प्रभार

एसपी प्रशांत ठाकुर ने 9 निरीक्षको, 6 उपनिरीक्षकों के प्रभार में किया बदलाव

पुलिस को बेहतर बनाने एसपी ने की विभागीय सर्जरी
धमतरी। एसपी प्रशांत ठाकुर ने पुलिस को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से महकमे में बड़ी सर्जरी करते हुए कई थानेदारों व चौकी प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। जिसके तहत निरीक्षक अरुण कुमार साहू को नगरी से कुरुद, निरीक्षक सन्नी दुबे को रुद्री से नगरी, निरीक्षक शरद ताम्रकार को भखारा से यातायात, निरीक्षक लेखराम ठाकुर सिहावा से भखारा, निरीक्षक राजेश जगत बोराई से मगरलोड, निरीक्षक दीपा केंवट कुरुद से महिला सेल प्रभारी, निरीक्षक प्रमोद कुमार अमलतास को अकलाडोंगरी से बोराई, निरीक्षक चक्रधर बाग को खल्लारी से अकलाडोंगरी, निरीक्षक शोभा मण्डावी को प्रभारी महिला सेल से चौकी प्रभारी बिरेझर का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक चन्दकांत को मगरलोड से सिहावा थाना का प्रभार, उप निरीक्षक लक्ष्मीशंकर मण्डलेश्वर को चौकी प्रभारी करेली बड़ी से अर्जुनी, उप निरीक्षक अजय सिंह को रक्षित केन्द्र धमतरी से चौकी प्रभारी करेली बड़ी, उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी को चौकी प्रभारी बिरेझर से थाना प्रभारी रुद्री, उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार को रक्षित केन्द्र धमतरी से थाना कुरुद, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रशेखर गेडाम थाना नगरी संबंध डीआरजी नगरी से थाना प्रभारी खल्लारी, डीआरजी नगरी का प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!