Uncategorized

राज्य स्तरीय बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर-रेंजर लीडर प्रशिक्षण शिविर का समापन

धमतरी जिले के भखारा में पहली बार हुआ बेसिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, 99 प्रशिक्षणार्थी हुए शामिल

जिले में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होना जिले की बड़ी उपलब्धि है – चेतन हिन्दूजा

धमतरी। धमतरी जिले के भखारा स्थित अम्बेडकर मांगलिक भवन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छग के राज्य अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा के निर्देशन में तथा राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) पूनम सिंह साहू एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरिता पाण्डेय के मार्गदर्शन में सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं रोवर-रेंजर लीडर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रखा गया। शिविर के समापन के पूर्व संध्या पर विशाल शिविर ज्वाल (ग्रेट कैम्प फायर) कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काट्स एवं गाइड्स जिलाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त चेतन हिंदूजा, उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू एवं गजानन साहू, जिला मुख्यालय आयुक्त नन्द किशोर साहू,ए. बी. इ. ओ. धर्मेंद्र साहू, पूर्व अध्यक्ष डीपेंद्र साहू, पार्षद ठुमेंद्र कुमार गंगबेल, जिला सचिव सोहन लाल साहू, बीआरसीसी कुरुद कुलेश्वर सिन्हा, रोवर लीडर कमलेश साहू आदि उपस्थित थे। शिविर में कुल 99 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए।े शिविर के दौरान राज्य प्रशिक्षण आयुक्त पूनम सिंह साहू द्वारा ओवायएमएस पंजीयन संबंधी अहम जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रशिक्षणार्थी के रूप में शामिल हुए गाइड कैप्टन शिल्पा मानिकपुरी एवं रोवर लीडर सोमेश गुप्ता ने शिविर में प्राप्त अपने अनुभव को साझा किया। जिला मुख्य आयुक्त चेतन हिंदुजा ने कहा कि जिले में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होना जिले की बड़ी उपलब्धि है। छात्रों को सही दिशा में ले जाने के लिए स्काउट गाइड संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जिला अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू ने कहा कि ईश्वर को धन्यवाद दें की हमें एक वैश्विक संगठन से हमें जोडऩे का अवसर मिला है। उन्होंने जिला मुख्य आयुक्त के कुशल नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!