Uncategorized

कंडेल में सरेराह गले में चाकू से वार कर हत्या,गांव में सनसनी

धमतरी। जिले में रविवार की रात ग्राम कंडेल में हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है इसमें हत्या का कारण तो सामने नहीं आया है लेकिन पुरानी रंजिश बताई जा रही है। रात में ही मृतक के शव को जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। अर्जुनी पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। जांच शुरू कर दी गई है।

एक वक्त था जब ग्राम कंडेल को आदर्श ग्राम कहा जाता था लेकिन आज आसपास नशा की सामग्री उपलब्ध होने की वजह से आदर्श ग्राम पर दाग भी लगने लगा है।
कंडेल गांव में 6 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे 30 वर्षीय युवक पारसमणी साहू की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।वहीं सूचना मिलने पर वरदान परामर्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान एवं डूमन साहू भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को मर्चुरी (शवगृह) में सुरक्षित लाया गया। हत्या का कारण तो सामने नहीं आया है लेकिन पुरानी रंजिश और नशा को एक वजह बताया जा रहा है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है।इस बीच सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और शायद वह नाबालिग है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!