Uncategorized

महाशिवरात्रि से पहले यूथ हॉस्टल की अनूठी पहल: रुद्रेश्वर घाट पर चला स्वच्छता अभियान

भक्तों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले, इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया - हुकुमचंद जैन


धमतरी। आस्था और पर्यटन के प्रमुख केंद्र रुद्रेश्वर घाट मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, धमतरी इकाई ने एक सराहनीय कदम उठाया है। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर संस्था के सदस्यों ने रविवार सुबह घाट और मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाया। चेयरमैन हुकुम चंद जैन ने बताया कि शिवरात्रि के दौरान यहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। भक्तों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले, इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इस दौरान न केवल कचरा साफ किया गया, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
पर्यटकों ने भी बढ़ाया हाथ
इस अभियान की खास बात यह रही कि रुद्री घूमने आए पर्यटकों ने भी युवाओं का उत्साह देखकर इस नेक काम में अपना सहयोग दिया। इनमें मुख्य रूप से प्रिया मानिकपुरी बिलासपुर,दिव्या चौधरी जयपुर, सानिया चंद्राकर धमतरी, गुंजीता जायसवाल बेमेतरा शामिल रहीं। अभियान को सफल बनाने में यूथ हॉस्टल के सचिव सुबोध महावर, अध्यक्ष रमेश देव, उपाध्यक्ष मनीष चंद्राकर, उपाध्यक्ष विश्वेश कोटवानी, ईपीसी धनंजय सोनकर और मीडिया प्रभारी डॉ भूपेंद्र साहू का विशेष योगदान रहा। साथ ही अनमोल कोटवानी,वैदिक सोनकर और जतिन देव ने भी श्रमदान किया।
प्रशासन और पंचायत से अपील
यूथ हॉस्टल ने मंदिर समिति और स्थानीय ग्राम पंचायत से पुरजोर अपील की है कि घाट पर कचरे के सही निस्तारण की स्थायी व्यवस्था की जाए। संस्था का कहना है कि यदि कचरा डालने के लिए सही जगह और समय पर सफाई की व्यवस्था हो, तो इस पर्यटन स्थल की सुंदरता हमेशा बनी रहेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!