Uncategorized

सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थ सेवन, अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

तीनों आरोपियों से कुल 12.20 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, आरोपियों को भेजा गया जेल


धमतरी। सिटी कोतवाली धमतरी, थाना मगरलोड एवं थाना केरेगांव पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन पारा स्थित निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के पास एक युवक मनीष कोर्राम 22 वर्ष स्टेशन पारा धमतरी को आम सार्वजनिक स्थान पर गांजा जैसे मादक पदार्थ का सेवन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 5.3 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, नगदी रकम, मोबाइल फोन एवं सेवन में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मगरलोड पुलिस द्वारा देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम जामली के पास विजयपुर- जामली कच्चे रास्ते पर बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो मोटर सायकल को रोका गया। जांच के दौरान मोटर सायकल पर रखे सफेद जरीकेन में 9 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब पाई गई। प्रकरण में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों लोमन साहू 39 वर्ष, गंगाधर नेताम 26 वर्ष निवासी ग्राम जामली को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। ग्राम नयापारा कुकरेल में आरोपी पुरूषोत्तम निषाद 46 वर्ष नयापारा कुकरेल थाना केरेगांव द्वारा अपने घर के पास अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर थाना केरेगांव पुलिस द्वारा दबिश दी गई। आरोपी के कब्जे से 3.20 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 520 रूपये जप्त कर धारा 34(ए) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!