Uncategorized

सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह में शामिल हुईं रंजना डीपेंद्र साहू, संतों से लिया आशीर्वाद


धमतरी। ग्राम लिमतरा स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में आयोजित त्रिदिवसीय सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह में सत्संग श्रवण करने एवं कबीर साहेब संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने संत कबीर परंपरा के प्रमुख पंथ श्री हुजूर अर्धनाम साहेब जी एवं पूज्य श्री धर्माधिकारी सुधाकर साहेब जी सहित उपस्थित संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किए। मुख्य संत पंथी श्री हजूर अर्धनाम साहेब जी ने कबीर साहेब वाणी में कहा कि संत कबीर साहेब का संदेश मानव मात्र के कल्याण, सत्य, प्रेम और समानता पर आधारित है, कबीर साहेब ने समाज को जाति-पांति, ऊँच-नीच, आडंबर और दिखावे से दूर रहकर सच्चे सद्गुरु की शरण में आने तथा नाम सुमिरन, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पूज्य श्री धर्माधिकारी सुधाकर साहेब ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में कबीर साहेब की वाणी समाज को आपसी भाईचारे, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना की ओर अग्रसर करती है। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने संत कबीर वाणी श्रवण कर कहा कि संतों का सान्निध्य मनुष्य के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है, संत कबीर साहेब की शिक्षाएँ समाज को जोडऩे, सद्भाव बढ़ाने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। हमें उनके बताए आदर्शों, सत्य, प्रेम, करुणा, सेवा और समानता को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए, तभी ऐसे आयोजनों की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने भव्य एवं सुव्यवस्थित सत्संग समारोह के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति और ग्रामवासियों को बधाई देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!