Uncategorized

पार्षद कुशल लोढ़ा के प्रयासों से श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में हुई सड़क मरम्मत, किनारों की गई सफाई

वार्ड विकास के साथ मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के लिए पार्षद श्री लोढ़ा लगातार है सक्रिय


धमतरी। श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में कुछ क्षेत्र की सड़क में गड्ढे उभर आए थे जिनकी मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी वार्डवासियों की इन भावनाओं के अनुरुप पार्षद कुशल लोढ़ा ने सड़क मरम्मत के प्रयास शुरु की। जिसके परिणाम स्वरुप सड़क की गड्ढो को भरकर मरम्मत किया गया।
पार्षद श्री लोढ़ा ने बताया कि बरातु होटल से लेकर नेशनल टे्रक्टर सिहावा रोड तक, इण्डेन गैस एंजेसी मार्ग पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड अन्तर्गत यह मरम्मत अभियान चलाया गया। जिससे अब वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा होगी साथ ही किसी हादसे की आंशका भी घटेगी। श्री लोढ़ा ने आगे कहा कि वार्ड अन्तर्गत कुछ वर्षो से सड़क की सफाई नहीं हुई थी। जिसके लिए अभियान चलाकर स्वच्छता का प्रयास किया गया। सड़क किनारे सड़को को स्वच्छ बनाया गया।
उल्लेखनीय है कि पार्षद कुशल लोढ़ा जब से निर्वाचित हुए तब से लगातार वार्ड के विकास के साथ ही बुनियादी सुविधाओं की बेहतर के लिए प्रयासरत है। साथ ही वार्ड भ्रमण कर वार्डवासियों से चर्चा कर जानकारी लेते है और उनके बताए अनुसार वार्ड में स्वच्छता पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!