Uncategorized

भखारा-भठेली नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने फहराया राष्ट्रध्वज, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

भखारा। देश की आजादी के 80वें पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत भखारा-भठेली में हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने राष्ट्रध्वज फहराया और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, हरख जैन सीएमओ हरि कृष्ण पावरिया, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी देशभक्ति के नारों एवं उत्साह के साथ जुलूस के रूप में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।

आजादी वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम : ज्योति हरख जैन

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास का गौरवपूर्ण दिन है। लंबे संघर्ष, असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद देश को अंग्रेजी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि इसके साथ देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियां भी जुड़ी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत ने विकास के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। अब हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि देश को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने नगरवासियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं सभी नागरिकों से राष्ट्रहित और जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने भी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव याद रखना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए कार्य करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी से देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की।

विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ाया समारोह का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक जुलूस के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। बच्चों के हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। समारोह के बाद विद्यार्थियों के लिए मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

नेता प्रतिपक्ष अविनाश घर बिट्टू ने कहा कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने कहा कि वीर सेनानियों के अथक बलिदान से मिले आजादी का मूल्य हमें समझना होगा। मानव मूल्यों के साथ जन सेवा है उसे देश की मिट्टी का भाव है। समारोह में पार्षदगण, एल्डरमैन, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर बिट्टू ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें यह अमूल्य आजादी मिली है।
अंत में नगर पंचायत के सीएमओ हरि कृष्ण पावरिया ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!