Uncategorized
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:दंत विशेषज्ञ द्वारा दांतों की जांच कर दिया गया आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श

नगर पंचायत आमदी में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत विशेषज्ञ द्वारा नागरिकों के दांतों की जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।साथ ही महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर आमदी मंडल के महामंत्री अनिल तिवारी, नगर पंचायत आमदी के उपाध्यक्ष कोमल यादव, सभापति उमानंद कुंभकार, सभापति श्री जागेश्वर नेताम, पार्षद नारायण मटियारा, पार्षद छबलू साहू, कमल नारायण कोसारिया, देव कुमार साहू एवं नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक शुक्ला सहित जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक उपस्थित रहे।

