गांधी जयंती पर सभी ले स्वच्छता का संकल्प- गणेश राम साहू
जिला साहू संघ धमतरी ने महात्मा गांधी जयंती को मनाया स्वच्छता दिवस के रूप मे

जिला साहू संघ धमतरी ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती को धमतरी जिला के सभी ग्राम एवं शहरों में स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया.प्रत्येक सामाजिक भवनों के आस पास एवं गलियों की सफाई समाज जनों द्वारा किया गया.इसी क्रम में गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी ने अपने गृह ग्राम पचपेड़ी में महात्मा गांधी की जयंती की स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। फिर ग्राम के सामाजिक भवनों की एवं गलियों की साफ सफाई कर आम जनों को स्वच्छता का संदेश दिया गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा की मार्ग पर चलकर अहिंसा परमो धर्म की उक्ति को चरितार्थ करते हुए रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम नारा के साथ अंग्रेजों को भारत देश भगाया और देश को स्वतंत्र कराया इसलिए आज पूरा देश गांधी जी का ऋणी है जिसके प्रयास से प्रत्येक भारतीय आज स्वतंत्र जीवन जी रहे है साहू जी ने कहा कि स्वच्छता से हमारे मन में स्वच्छ विचार उत्पन होता है हम सभी के लिए आज का दिन संकल्प लेने का है कि हम अपने मोहल्ले ग्राम ब्लाक तहसील जिला राज्य और देश को स्वच्छ रखे यह प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है कार्यक्रम में विनय कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत पचपेड़ी गंगाराम साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू संघ पचपेड़ी कुलेश्वरी साहू उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी। भिखारी साहू सलाहकार जिला साहू संघ धमतरी धनंजय साहू कार्यकारणी सदस्य जिला साहू संघ धमतरी। गायत्री साहू उपाध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज तरगोंधी फुलेश्वरी साहू उपाध्यक्ष दुर्गा साहू मोहर सिंह साहू। लिकेश साहू रोहित साहू। पुना साहू। जगदीशाहु। गुलजार साहू। सामाजिक जन एवं ग्राम वासी शामिल हुए.