Uncategorized

भक्ति,भक्त, भाव,भावना की शाश्वत प्रतिमूर्ति हैं माता कर्मा -:पं.राजेश शर्मा

कर्मा जयंती पर साहू समाज के आयोजनों में शामिल हुए धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा

धमतरी-माता कर्मा अपने त्याग, समर्पण के कारण भगवान को प्राप्त करने में सफल रही आज के परिपेक्ष्य में भगवान के प्रति भक्ति, भावना और भाव के साथ यदि कोई के साथ उसे पुकारे तो निश्चित ही उसके जीवन में भगवान का समाविष्ट होकर वह धन्य हो जाएगा इसका साक्षात उदाहरण भक्त माता कर्मा है जिनके हाथ से बनी हुई खिचड़ी को भगवान कृष्ण स्वयं उपस्थित होकर उनके द्वारा में खाते हैं इससे बड़ा भक्त और भगवान का मिलन का उदाहरण और कहीं नहीं देखा जा सकता इसलिए माता कर्मा हम सबके आराध्या के रूप में आज आशा और श्रद्धा के साथ पूजनीय , वंदनीय होकर जगत का कल्याण कर रही है उक्त बातें साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा माता की पूजा अर्चना तथा कलश यात्रा एवं आरती में शामिल होते हुए कहीं गई। वही इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि साहू समाज में सनातन को मजबूती प्रदान करने के लिए धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ माता कर्मा की जयंती को साधना आराधना एवं पूजा के रूप में घर-घर तक पहुंचा इससे हमारी धार्मिक एकता अखंडता एवं आपसी प्रेम प्रागाढता को प्राप्त करती है।
उक्त अवसर पर पार्षदगण कुलेश सोनी पिन्टू यादव समाज के वरिष्ठ गणेश राम साहू, सोमन साहू, हरेंद्र साहू,राम सिंह साहू, भूषण साहू ,नरेंद्र साहू, गोपी राम साहू,दशरू राम साहू,दीनू राम साहू, हिम्मत साहू डॉ ललित साहू सरवन साहू सदाराम साहू राधेलाल साहू सोहनु राम साहू बिसेलाल साहू टेकराम साहू चंद्रहस साहू रामेश्वर साहू उषा साहू अनुपमा साहू टेमिन साहू अनीता साहू महेस्वरी साहू नर्बदा साहू सहित समाज के गणमान्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!