Uncategorized

एलपीजी गैस की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया प्रदर्शन

नाली से पाइप लग कर चूल्हा जलाने का अनोखा प्रदर्शन

देश में बढ़ती एलपीजी गैस की कीमतों और गैस की किल्लत के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में प्रदर्शन किया गया। पूर्व में सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री द्वारा पहले यह बयान दिया गया था कि नाली से निकलने वाली गैस से चूल्हा जलाने की तकनीक अपनाई जा सकती है। उनका कहना था कि इस साधारण तकनीक से उत्पन्न गैस से लाखों आम लोगों के घरों में चूल्हा जल सकता है।लेकिन आज की स्थिति को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य गलत साबित हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जैसे हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये आने और 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी, उसी तरह नाली की गैस से चूल्हा जलाने की बात भी एक जुमला साबित हुई है।
प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा और गौतम वाधवानी सहित सत्येंद्र देवांगन, कृष्ण मरकाम, उदित नारायण साहू, राकेश मौर्य, तोमेश साहू, अविनाश मरोठे, सूरज पासवान, तरुण राय, नवीन गजेंद्र, अमित बाघमारिया, मोहन ध्रुव, दीपक सोनवानी, शंकर माखीजा, पवन वाधवानी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!