घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मोबाइल पर बातचीत एवं मैसेज करने के विवाद में घर में घुसकर की मारपीट, घटना में प्रयुक्त डंडे व छाता जब्त

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में करेलीबड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड पुलिस ने घर में जबरन घुसकर परिवार के सदस्यों से लाठी-डंडों एवं छाता से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
प्रार्थी नारद लहरे, 46 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाटा ने चौकी करेलीबड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे एवं दाऊ लाल महिलांगे एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर जबरन उसके घर में घुस आए।
आरोपियों ने प्रार्थी के पुत्र द्वारा मोबाइल पर बातचीत एवं मैसेज करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी, उसके पुत्रों एवं पत्नी के साथ लाठी-डंडों एवं छाता से मारपीट की। मारपीट में प्रार्थी के सिर में चोट आई।
जिसकी रिपोर्ट पर तत्काल थाना मगरलोड, चौकी करेलीबड़ी में अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 331(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग लकड़ी के डंडे एवं 1 नग छाता गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया।
अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।गिरफ्तार आरोपियों मे पूरन महिलांगे
पिता दाऊ लाल महिलांगे 29 वर्ष
निवासी – ग्राम धौराभाटा, वार्ड क्रमांक 04, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, टोमन महिलांगे पिता दाऊ लाल महिलांगे
24 वर्ष निवासी – ग्राम धौराभाटा, वार्ड क्रमांक 04, चौकी करेलीबड़ी,दाऊ लाल महिलांगे पिता स्व. भाऊ राम महिलांगे 60 वर्ष निवासी ग्राम धौराभाटा, वार्ड क्रमांक 04, चौकी करेलीबड़ी जिला धमतरी शामिल है.
