Uncategorized

आमदी में महापौर रामू रोहरा ने किया स्थल झांकी का शुभारंभ

फीता काटकर किया उद्घाटन, विभिन्न स्थानों पर सजी आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां


धमतरी। नगर पंचायत आमदी में आयोजित स्थल झांकी कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने फीता काटकर किया। महापौर ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात स्थल झांकी का उद्घाटन किया और विभिन्न स्थानों पर सजाई गई आकर्षक झांकियों का अवलोकन कर आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी समृद्ध परंपराओं और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। नगर पंचायत आमदी के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक स्थल झांकियां सजाई गईं, जिनमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसंगों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!