Uncategorized

27000 हजार मंत्र जाप करने वाले 20 साधको का गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा सम्मान

पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ की गई सुख समृद्धि की कामना


धमतरी। धूनादास मंदिर प्रांगण स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा चैत्र नवरात्र पर नौ दिवसीय अनुष्ठान का पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ द्वारा पूर्णाहुति कर लोगों के सुख समृद्धि की कामना किया गया। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा नौ दिनों का विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम जिसके अंतर्गत सामुहिक मंत्र जाप,नौ दिवसीय अनुष्ठान, ध्यान साधना, के साथ आरती, चालिसा,जसगीत आदि। राम नवमी के दिन पूर्णाहुति पर 27000 हजार मंत्र जाप करने वाले 20 साधक भाई बहनों को श्री फ़ल भेंट कर सम्मान किया गया। इसी क्रम में जी.पी. अखिलेश, सेवा निवृत्त अधिकारी विद्युत मंडल एवं श्रीमती शांता सोनी जी का गायत्री मंत्र शाल, श्री फ़ल और साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। साथ में श्रीमती धनेश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच होमेश्वर साहू, श्रीमती ग़ौरी बाई साहू, अंश सिन्हा, सानिध्य सिन्हा का भी श्रीफल एवं मंत्र शाल देकर सम्मान किया गया।यज्ञ संचालन डॉ पूनम साहू, धर्मेन्द्र साहू, शेष नारायण साहू एवं ओम प्रकाश नाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक दिलीप नाग ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रज्ञा पीठ मुजगहन के संरक्षक धनवंतरी नाग, अध्यक्ष भागवत सिन्हा, वरिष्ठ परिजन जनक नेताम, हरिशंकर ध्रुव,पुनवा राम साहू, लाला राम साहू, ईश्वर सेन , गोविंद सिन्हा, संतराम साहू,अंगेश साहू,बिशेलाल साहू, मुकेश साहू,, महिला मण्डल से डामिन नाग, सरस्वती नाग,डिलेश्वरी सिन्हा, चित्र लेखा सिन्हा,टिकेश्वरी साहू,यमूना साहू, चित्र रेखा साहू,रजनगंगवंशी, लीना मण्डावी, सुनीता नाग, पूजा नाग, डॉ दिनेश नाग, निधि नाग, राधिका साहू, गायत्री नेताम, शिव परिवार महिला मण्डल के सदस्य, मनीषा सेन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!