Uncategorized

श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद कुशल लोढ़ा वार्डवासियों की सेवा में हुए तत्पर

वार्ड में स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और वार्ड विकास पर दे रहे जोर

कहा किसी भी समस्या, शिकायत पर वार्डवासी करें सम्पर्क, करेंगे निराकरण का हर संभव प्रयास

धमतरी। नगर निगम अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 10 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में इस बार चुनाव काफी रोचक रहा। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने के पश्चात भाजपा प्रत्याशी के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी कुशल लोढ़ा की चुनौती थी। और कुशल लोढ़ा ने जीत दर्ज कर वार्डवासियों की विश्वास जीता। जीत के पश्चात शपथ ग्रहण के पूर्व ही नवनिर्वाचित पार्षद कुशल लोढ़ा अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु सक्रिय हो चुके है।
बता दे कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड को शहर के सबसे शिक्षित वार्ड माना जाता है। यह वार्ड शहर में चर्चित भी है भाजपा के कई दिग्गज नेता इस वार्ड में निवासरत है। ऐसे में निर्दलीय द्वारा भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया गया है। अब चुनावी माहौल चर्चाओं से आगे बढ़कर पार्षद कुशल लोढ़ा जिन उम्मीदों के साथ वार्डवासियों ने चुना है उस पर खरा उतरने का प्रयास प्रारंभ कर चुके है। वार्ड में स्वच्छता बड़ मुद्दा रहा है। वे शुरु से ही स्वच्छता के पक्षधर रहे है। इसलिए वार्ड की जाम नालियों की सफाई करवा रहे है। इसके अतिरिक्त डम्प कचरा उठाने व वार्ड में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे है। इसके अतिरिक्त वार्ड में अन्य मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, नाली, बिजली आदि की बेहतरी पर ध्यान दे रहे है। चर्चा के दौरान श्री लोढ़ा ने कहा कि स्वच्छता पर ध्यान दे रहे वार्डवासियों के भावनाओं के अनुरुप वे कार्य करेंगे। वार्डवासियों को किसी प्रकार की समस्या, शिकायत हो तो वे सम्पर्क अवश्य करें। समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास करेंगे। वार्ड में विकास को गति दी जाएगी। उन्होने आगे कहा कि महापौर रामू रोहरा के साथ मिलकर वार्ड व नगर विकास के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!