Uncategorized

देवांगन समाज ने की सत्येंद्र देवांगन को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग


धमतरी। देवांगन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक ओंकार साहू एवं जिलाध्यक्ष शरद लोहाना को एक ज्ञापन सौंपकर नवगठित नगर निगम धमतरी में देवांगन समाज के एकमात्र पार्षद सत्येंद्र देवांगन को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने और वर्तमान में भाजपा की लहर होने के बावजूद समाज ने विपरीत परिस्थितियों में दिग्गज भाजपा पार्षद को हराकर सत्येन्द्र (विशु) देवांगन को विजयी बनाया है। नगर निगम धमतरी में बहुमत भाजपा के पक्ष में है तथा कांग्रेस के 8 पार्षद विपक्ष की भूमिका में हैं। अत: देवांगन समाज की मांग है कि समाज के नव निर्वाचित पार्षद को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जाय । ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष जयप्रकाश देवांगन, संगठन सचिव रामचंद देवांगन ,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति खुशबू देवांगन, युवाध्यक्ष कोमल देवांगन शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!