Uncategorized

शिवाजी जयंती समारोह पर मराठा समाज ने निकाली बाइक रैली

जय भवानी जय शिवाजी के नारो से गूंजा शहर

चलाया गया स्वच्छता अभियान, एग्जेक्ट फाउंडेशन में बच्चों को किया फल वितरण

धमतरी। शिवाजी जयंती समारोह के तहत मराठा समाज द्वारा विविध आयोजन किये जा रहे है। कल शुभारंभ अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मराठा मंगल भवन परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पश्चात रुद्री स्थित एक्जेक्ट फाउंडेशन के बच्चों को फल सहित अन्य सामाग्री वितरण किया गया।
वही आज सर्वप्रथम समाज की कुलदेवी मां तुलजा भवानी में अभिषेक हुआ। पश्चात मंदिर परिसर में ही परंपरागत ढंग से सुबह शिवाजी जन्मोत्सव मनाया गया। पश्चात बाइक रैली निकाली गई। जो शहर भ्रमण कर मराठा मंगल भवन में संपन्न हुई। दोपहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर भ्रमण कर मुख्य समारोह स्थल मराठा मंगल भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष दीपक लोंढे, जीजा माता महिला मंडल अध्यक्ष नीता रणसिंह, युवा अध्यक्ष सुशांत पवार, अशोक कावड़े, महेन्द्र गायकवाड़, सतीश जाधव, वरुण घाटगे, अभिषेक जाधव, विजयंत रणसिंह, शिवंश रणसिंह, विप्पल, प्रगति पवार, नीता गायकवाड़, वंदना पवार, रानी सावंत, सुनीता निबाडकर, सपना रणसिंह, सुनीता सहित अन्य मौजूद थे। शिवाजी जयंती समारोह के अंतर्गत मुख्य समारोह का आयोजन होगा। जो कि नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता मराठा समाज अध्यक्ष दीपक लोंढे करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में समाज सेवी डा. राहूल हिशीकर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मंच की महासचिव वर्णिका शर्मा शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!