Uncategorized

गंगरेल बांध में डूबकर मादा तेंदुए की मौत पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

धमतरी- तेंदुए की पानी में डूबने से मौत हो गई है.मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर सूचना मिली कि पानी में कोई जानवर मृत अवस्था में है। पास में ही बोटिंग कंपनी वालों ने जब जाकर देखा तो वह तेंदुआ पाया गया। ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स और वन समिति गंगरेल के सहयोग से जाली लगाकर तेंदुआ को बाहर निकाला गया. इस संबंध में धमतरी रेंजर संदीप सोम ने बताया कि दोपहर 2 बजे लगभग गंगरेल बांध में तेंदुआ पाया गया जिसे निकाला गया। वह मादा तेंदुआ था, जिसकी उम्र लगभग डेढ़ से 2 साल रही होगी। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। आशंका है कि कोई पक्षी या अन्य जीव के शिकार के लिए वह कूद गया होगा और गहरे पानी में जाने की वजह से उसकी मौत हो गई होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!