Uncategorized

शिकारियो क़े फंदे मे फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्कयु

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र की घटना घायल तेन्दुए क़े बेहतर उपचार हेतु भेजा गया जंगल सफारी

शिकारियो द्वारा लगाए गए फंदे मे एक तेंदुआ फंस गया जिसे सूचना पर वन विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित निकाला गया.
मिली जानकारी क़े अनुसार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र मे अज्ञात लोगो द्वारा वन्य प्राणियों को फंसाने फंदा लगाया गया था जिसमे एक तेंदुआ फंस गया तेंदुआ क़े गले मे तार नुमा फंदा लगा पाया गया. जैसे ही वन विभाग को इसकी सूचना मिली उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क़े उप निदेशक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ड्रोन कैमरे क़े माध्यम से तेंदुआ का सही लोकेशन जानने का प्रयास किया गया लेकिन घने जंगल क़े कारण स्पष्ट नजर नहीं आने क़े कारण फील्ड पर ही तेंदुआ को खोजा गया फिर तेन्दुए का रेस्कयु किया गया.बताया जा रहा है कि लगभग सप्ताह भर से तेंदुआ फंदे मे फंसा हुआ था जिसके कारण गले मे गहरे जख्म हो गए. डाक्टरो द्वारा तेंदुआ का प्रारम्भिक इलाज किया गया है फिर बेहतर उपचार व देखरेख हेतु उसे जंगल सफारी भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!