Uncategorized

कांग्रेसी पार्षदों ने कहा निगम प्रशासन की लापरवाही से हुआ हादसा


धमतरी। कांग्रेसी पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा की पिछले वर्ष जुलाई 2025 में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस पार्षदों ने सोरिद नाला में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन कर सोरिद नाले को ऊपर उठाने, नाले के दोनों किनारे मजबूत रेलिंग लगाने, खतरे के संकेत सूचक बोर्ड लगाने की मांग की थी. लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी निगम प्रशासन नहीं जागा। न नाला ऊंचा हुआ, न रेलिंग लगी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा। जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पार्षदों ने कहा कि हमने पिछले साल ही कहा था कि सोरिद नाला मौत का नाला बन गया है। बरसात में यह तालाब जैसा दिखता है और बच्चों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमने मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन को जगाने की कोशिश की थी। अगर उस समय हमारी बात मान ली जाती, तो हादसा नहीं होता। कल जब बच्चे के नाले में गिरने और लापता होने की खबर आई, तब जाकर प्रशासन मौके पर पहुंचा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!