टहलने निकली 9वीं की छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत

धमतरी। ग्राम सांकरा निवासी राजू विश्वकर्मा की पुत्री किरण विश्वकर्मा 15 वर्ष खाना खा करके पंचायत भवन रामकुमार साहू घर के पास सड़क किनारे परिजनों के साथ टहलने निकले थे। तभी खैरझिटी तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफेद कलर अनियंत्रित कार जोरदार ठोकर मारने से युवती 15 फिट दूर जा गिरी, सर में गंभीर चोट लगने से परिजनों ने तत्काल निजी वाहन से मगरलोड हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। हादसे के बाद मगरलोड पुलिस को सूचना दिया पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शव को परिजनों को सौंपा गया। युवती कक्षा 9वीं की छात्र थी। घर की इकलौती बेटी थी। पीडि़त परिवार पुलिस से न्याय की मांग करते थक हार चुके है। पुलिस की गोलमोल जवाब से काफी परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनाई गई है, लेकिन उसमें स्पीड ब्रेकर नहीं है, जिससे गाडिय़ां बेहद तेज रफ्तार में रहती हैं। साथ ही सड़क किनारे लाइटिंग की भी व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से रात में अंधेरा रहता है।


