Uncategorized

मराठा समाज ने नव निर्मित बस स्टैंड का नाम रानी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखने महापौर से की मांग

धमतरी। मराठा समाज धमतरी द्वारा नगर पालिक निगम के महापौर जगदीश रामू रोहरा को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपा गया है। इसमें नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम महान समाज सेविका एवं आदर्श शासक राजमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जी के नाम पर रखने की मांग की गई है।
समाज के प्रतिनिधियों ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि रानी अहिल्याबाई होलकर जी भारतीय इतिहास की एक प्रेरणादायक शख्सियत रही हैं। उनके शासनकाल में जनकल्याण, धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए। उन्होंने न केवल अपने राज्य का कुशल संचालन किया, बल्कि देशभर में धार्मिक स्थलों के निर्माण और पुनर्निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मराठा समाज का कहना है कि यदि नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम रानी अहिल्याबाई होलकर जी के नाम पर रखा जाता है, तो यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात होगी। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और कार्यों से प्रेरणा मिलेगी।
इसके साथ ही समाज के प्रतिनिधियों ने समाज भवन के निर्माण/विस्तार हेतु आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की भी मांग महापौर से की है, ताकि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।समाज ने महापौर रामू रोहरा से इन दोनों प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है।इस दौरान मराठा समाज अध्यक्ष दीपक लोंढे,शिरोमणी राव धोरपड़े,पार्षद नम्रता माला पवार,सतीश पवार,विनोद राव रणसिंह,महेंद्र गायकवाड़,सतीश जाधव,शुशांत पवार,किरण होलकर,रजनी जगताप,संगीता जगताव,सौरभ रणसिंह,शिवाजी भोसलें,अशोक कावडे,लोकेश पवार,निरूपमा भान्डूलकर,रस्मी पवार,नरेद्र शिंदे,राजू पवार,बबला घाडगे, सहित समाज जन उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!