Uncategorized

राजस्व पखवाड़ा शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान

धमतरी -जिले के सभी तहसीलों में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से 15 जून तक तीन चरणों में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा जैसे प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।
प्रथम चरण (1 से 15 अप्रैल) के अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पटवारी एवं लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 85 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 4,200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,950 से अधिक प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया है, जबकि शेष प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही जारी है। इस दौरान लगभग 3,500 से अधिक हितग्राही सीधे लाभान्वित हुए हैं।
शिविरों में राजस्व अमला, पटवारी, आरआई एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा मौके पर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि राजस्व पखवाड़ा शिविर शासन की जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनके गांव में ही त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले।
उल्लेखनीय है कि शिविरों का दूसरा चरण 4 से 18 मई तथा तीसरा चरण 1 से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिससे जिले के अधिकाधिक ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!