Uncategorized

नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन से दिल्ली मे भेंट कर महापौर रामू रोहरा ने दी बधाई

श्री नबीन क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से छत्तीसगढ़ मे है भारी उत्साह,प्रदेश प्रभारी क़े बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष क़े तौर पर उनके अनुभव का लाभ मिलेगा- रामू रोहरा

भाजपा क़े राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन को पूर्वकालिक अध्यक्ष चुना गया. इस दौरान दिल्ली मे दिग्गज भाजपाईयों की मौजूदगी रही. इस दौरान छत्तीसगढ़ से भी कई वरिष्ठ भाजपा नेता इस अवसर पर मौजूद रहे. जिसमे धमतरी नगर निगम महापौर जगदीश रामू रोहरा भी शामिल रहे.इस दौरान श्री रोहरा ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनायें दी.
श्री रोहरा ने इस अवसर पर कहा कि श्री नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा क़े प्रभारी रहे है उनके नेतृत्व मे भाजपा ने हर मौके पर जीत दर्ज की है. श्री नबीन की कार्य क्षमता से हम भलीभांति वाकिफ है. इसी तरह श्री नबीन भी छत्तीसगढ़ व यंहा क़े भाजपा नेताओं की काबिलियत भी अच्छी तरह जानते है. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से ओर छत्तीसगढ़ मे उत्साह का माहौल है. पहले प्रदेश प्रभारी क़े तौर पर उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को मिलता रहा है और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष क़े तौर पर उनके अनुभव का लाभ मिलेगा. श्री रोहरा ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा मे ही यह संभव है कि यंहा एक जमीनी कार्यकर्ता भी पार्टी क़े सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है. अब भाजपा क़े करोडो कार्यकर्त्ता और अधिक उत्साह और नई ऊर्जा से एकजुट होकर कार्य करने प्रेरित होंगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!